हल्द्वानी: एनआरआई की 21 लाख की पॉलिसी डकार गई बीमा कंपनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक एनआरआई के साथ लाखों की रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में बीमा कंपनी पर लाखों के गबन का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। मानपुर उत्तर रामपुर रोड निवासी आशुतोष जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक एनआरआई के साथ लाखों की रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में बीमा कंपनी पर लाखों के गबन का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मानपुर उत्तर रामपुर रोड निवासी आशुतोष जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह पिछले 10 सालों से कैलीफोर्निया अमेरिका में रहता है और इन सालों में केवाईसी न होने की वजह से उनके भारत में मौजूद सभी बैंक खाते बंद कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी खरीदी थी। पांच साल की इस पॉलिसी में हर साल दो लाख रुपए जमा करने थे, जो वह समय से जमा कर रहे थे। वर्ष 2018 में पॉलिसी पूरी हो गई।

बीती 25 सितंबर वह अपनी माता को अमेरिका ले जाने के लिए हल्द्वानी आए। 29 सितंबर को पॉलिसी का पैसा निकालने के लिए उन्होंने मैक्स लाइफ केयर के कार्यलय में संपर्क किया। इंश्योरेंस कार्यालय से बताया गया कि उनकी 21 लाख से अधिक पॉलिसी पूरी होने के बाद पैसे उनके नई दिल्ली रोहिणी स्थित एक बैंक में डाल दिए गए हैं। जबकि केवाईसी न होने की वजह से उनके सारे खाते पहले ही बंद कर दिए गए थे। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मिलीभगत कर गबन का आरोप लगाया।

संबंधित समाचार