पर्दाफाश : मारपीट का बदला लेने के लिए कर दी थी संतोष की हत्या
अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। दो दिन पूर्व ददौली गांव निवासी युवक की हत्या कर शव शमशान घाट में फेंक दिया गया था। पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पांच वर्ष पूर्व हुए मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात …
अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। दो दिन पूर्व ददौली गांव निवासी युवक की हत्या कर शव शमशान घाट में फेंक दिया गया था। पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पांच वर्ष पूर्व हुए मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के दंदौली गांव निवासी संतोष लोध की हत्या कर शव शमशान घाट में फेंक दिया था।
पुलिस ने मृतक के बाबा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व गांव निवासी बबलू उर्फ मोहम्मद आमीन पुत्र सुभान अली मृतक के परिवार के लोगों ने मारापीटा था।
उसकी का बदला लेने के लिए बबलू ने संतोष लोध की ईंट से वर कर हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, एसआई अश्विनी कुमार पांडेय, अशोक प्रजापति और अतीक कुमार की टीम ने जैतापुर मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- पीलीभीत: सोनपाल हत्याकांड के तीन दोषियों को उम्रकैद, पांच बरी
