मुरादाबाद : शक्ति का आश्रम है ढाप वाला मंदिर, जानें इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। आशियाना फेस दो स्थित ढाप वाला मंदिर सैकड़ों साल का इतिहास समेटे है। कभी यहां घना जंगल था। सन 1950 में रामकिशन महर्षि आश्रम की नींव पड़ी। तब भी यहां गहरे गड्ढे थे। लोग दिन में भी यहां आने से डरते थे। यहां रामगंगा नदी बहती थी। यह आश्रम नदी की ढांग पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। आशियाना फेस दो स्थित ढाप वाला मंदिर सैकड़ों साल का इतिहास समेटे है। कभी यहां घना जंगल था। सन 1950 में रामकिशन महर्षि आश्रम की नींव पड़ी। तब भी यहां गहरे गड्ढे थे। लोग दिन में भी यहां आने से डरते थे। यहां रामगंगा नदी बहती थी। यह आश्रम नदी की ढांग पर स्थित है। बाद में यह मंदिर ढाप वाले मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

पुजारी सनातन जी महाराज ने बताया कि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में मां काली, दुर्गा मां समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा विराजमान हैं। यह मंदिर शक्ति का प्रतीक है। यहां जितना भी निर्माण हुआ उसके लिए किसी से चंदा नहीं लिया गया। भवन सामग्री आती रही और निर्माण होता रहा। यहां आने वालों के असाध्य रोग भी ठीक होते हैं। भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां शहर के अलावा आसपास के जनपदों से भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं। भक्तों पर बाबा की कृपा बनी रहती है। यहां नवरात्र में अष्टमी और नवमी को मेला भी लग रहा है। कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

अमरोहा निवासी गुलाबो ने बताया कि वह छह साल से मंदिर आ रही हैं। उन्हें शुगर की बीमारी थी। मगर अब वह ठीक हैं। इसके लिए उन्होंने कोई दवा नहीं ली। लालबाग निवासी गौरव रावत पिछले चार साल से मंदिर और बाबा की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

बिजली का काम करने वाले गौरव का कहना है कि यहां आकर मेरी जिंदगी ही बदल गई। हरथला निवासी विमला ने बताया कि उन्हें क्षय रोग था मगर अब वह बिल्कुल ठीक हैं। पिछले 13 साल से यहां आ रही हूं। रामगंगा विहार निवासी जलधारा के अनुसार उनका एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। माता रानी और बाबा की कृपा से आज बिल्कुल स्वस्थ हूं। 25 वर्ष से नियमित मंदिर आ रही हूं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 170 साल पुराना है कोर्ट रोड का श्री प्राचीन दुर्गा मंदिर, पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

संबंधित समाचार