बरेली: शादी टूटने पर युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले के थाना विशारतगंज के मिर्जापुर गांव में एक युवक के फंदे पर झूल गया। एक लड़की से रिश्ता टूटने से तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। युवक के पिता ने लड़की के घर वालों पर एक लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान …

बरेली,अमृत विचार। जिले के थाना विशारतगंज के मिर्जापुर गांव में एक युवक के फंदे पर झूल गया। एक लड़की से रिश्ता टूटने से तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। युवक के पिता ने लड़की के घर वालों पर एक लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान था।

विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी गोकिलराम ने बताया कि उनके बेटे देवेन्द्र का रिश्ता सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति बिहार निवासी एक व्यक्ति की बेटी से तय हुआ था। शादी से पहले की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। 29 जून की शाम को बरात जानी थी, लेकिन सुबह युवती के पिता ने एक व्यक्ति के जरिए सूचना भेजी कि उनके दरवाजे पर बारात न लेकर आएं। इस मामले में पंचायत भी हुई। लेकिन मामला सुलझा नहीं, तब गोकिलराम ने लड़की पक्ष की ओर से दिया गया सामान वापस कर दिया।

इसके बाद भी युवती के पिता एक लाख रुपये की मांग करते रहे। जबकि देवेन्द्र के पिता ने सारा सामान दे दिया था। गोकिलराम ने बताया कि सामान वापस करने के बाद भी युवती के पिता ने विशारतगंज में उनके और देवेन्द्र के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इससे उनका बेटा तनाव में आ गया। सोमवार शाम छह बजे घर में कमरे के अंदर देवेन्द्र दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार