हल्द्वानी: थानों और चौकियों से जुड़ेंगे नैनीताल जिले के 54 गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में नए थानों और चौकियों को खोलने जाने की कवायद के बीच पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है और इसे कम से कम तीन फेज में पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में पहला फेज अहम साबित होने वाला है, जिसके तहत पुलिस थाने-चौकियों के नजदीक वाले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में नए थानों और चौकियों को खोलने जाने की कवायद के बीच पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है और इसे कम से कम तीन फेज में पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में पहला फेज अहम साबित होने वाला है, जिसके तहत पुलिस थाने-चौकियों के नजदीक वाले राजस्व गांवों को सिविल पुलिस के क्षेत्र में शामिल करने जा रही है।

बता दें कि कुमाऊं के चार जिलों में दो थाने व 21 पुलिस चौकियां बनाने का प्रस्ताव पूर्व में ही पीएचक्यू के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। नैनीताल जिले के खनस्यूं व धारी में थाना प्रस्तावित है। थाने-चौकी खुलने से पहले पुलिस ने इसे कुछ फेज में पूरा करेगी। पहले फेज के तहत उन राजस्व गांवों को थाने और चौकियों में शामिल किया जा रहा है, जो थाने और चौकियों के नजदीक है।

नैनीताल जिला पुलिस ने ऐसे 54 गांवों को चिह्नित भी कर लिया है। इसका खाका तैयार कर पीएचक्यू को भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि पहले फेज के शुरू होने से पुलिस की दौड़ तो बढ़ेगी, लेकिन इससे पुलिस पर अनर्गल बोझ नहीं बढ़ेगा। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अनुमति मिलते ही 54 गांवों को थानों और चौकियों से जोड़ दिया जाएगा। ये ऐसे गांव हैं, जो मुख्य मार्ग से नजदीक हैं। इसके बाद वाले फेज में थाने और चौकियां खोली जाएंगी, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और कम समय में लोगों को न्याय मिल सके।

वायरलेस पर भरोसा, चुनौती होगी कनेक्टीविटी
पहाड़ों पर आज भी मोबाइल नेटवर्क बड़ी समस्या है। हालांकि रफ्ता-रफ्ता इस समस्या में सुधार हो रहा है, लेकिन पूर्ण सुधार में लंबा वक्त है। ऐसे में पुलिस के लिए मोबाइल कनेक्टीविटी चुनौती होगी और वायरलेस पर निर्भरता बढ़ानी होगी। पर्वतीय जिलों में आज भी ऐसे स्थान हैं, जहां लोगों को पेड़ों पर चढ़कर नेटवर्क तलाशने होते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म