हल्द्वानी: जहर खाने के बाद पत्नी ने खुद ही फोन कर पति को दी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमेश्वर निवासी विवाहिता ने जहर खा लिया और फिर दिल्ली में नौकरी कर रहे पति को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया, लेकिन जान नहीं बची। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। कमेठखान सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी अर्जुन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमेश्वर निवासी विवाहिता ने जहर खा लिया और फिर दिल्ली में नौकरी कर रहे पति को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया, लेकिन जान नहीं बची। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

कमेठखान सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी अर्जुन टम्टा दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर में उनकी मां, पत्नी मेनका देवी (24) अपने पांच साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती थीं। बताया जाता है कि बीते गुरुवार को मेनका ने जहर खा लिया और पति को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। आनन-फानन में पति सोमेश्वर पहुंच गया। स्थानीय चिकित्सक, सोमेश्वर और अल्मोड़ा से जवाब मिलने के बाद मेनका को एसटीएच लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

संबंधित समाचार