हमीरपुर: चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली के गुरदहा गांव में चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के नकदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम गुरदहा निवासी उदित नारायण पुत्र घसीटा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार की रात करीब …

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली के गुरदहा गांव में चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के नकदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम गुरदहा निवासी उदित नारायण पुत्र घसीटा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था, तभी चोर बगल में बने शौचालय से कूदकर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखा बक्सा खंगाला जिसके अंदर कपड़ों के बीच में रखी अलमारी की चाबी निकाल कर 12 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के जेवरात ले गए।

पीड़ित ने बताया कि इस समय गांव में जुए के बड़े बड़े फड़ सज रहे हैं और यह चोरी की घटना उसी का परिणाम है। साथ ही बताया कि चोरी की घटना में कोई परिचित भी शामिल हो सकता है।जबकि कोतवाली प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें-आशा पारेख को मिला सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नबाज़ा गया

संबंधित समाचार