मथुरा: महाराजा अग्रसेन के उद्घोषों के बीच धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मुख्य अतिथि रुपचंद जैन, डॉ मनीष जैन ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर की आरती उतार कर शोभायात्रा का प्रारंभ कराई। शोभायात्रा गयालाल स्मृति भवन से भरत मिलाप चौक पहुंची। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का …

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मुख्य अतिथि रुपचंद जैन, डॉ मनीष जैन ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर की आरती उतार कर शोभायात्रा का प्रारंभ कराई। शोभायात्रा गयालाल स्मृति भवन से भरत मिलाप चौक पहुंची। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का फूलों से सुसज्जित धवल डोला मुख्य आकृर्षण का केन्द्र रहा। नगर के सभी अग्रबन्धुओं ने अग्रकुल प्रवर्तक महारजा अग्रसेन का पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया।

शोभायात्रा में अग्रसेन का डोला, महारानी माधवी की पालकी तथा दिल्ली से आये सफेद घोडों पर सवार राजसी ड्रैस में 18 राजकुमारों की अगुवाई राजू बैण्ड जेवर, राजू बैण्ड कोसी, राया की नफीरी, सरताज बैंड, दिल्ली के चावला बैंड ने की। शोभयात्रा का सभी अग्रबन्धुओ ने सडक के दोनों ओर व छतों पर खडे होकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गयालाल स्मृति भवन से शुरू हुई शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए भरत मिलाप चौक पहुंची।

इस दौरान पग-पग पर अग्रबन्धुओ ने आतिशबाजी चला अग्रसेन द्वारा दिये गयेे समता और समाजवाद का सबसे बडा समाजवादी और शुभचितक बताते हुए जय-जयकार की। शोभायात्रा के बीच डण्डा शाही क्लब के बाल कलाकारो की नगर वासियों ने भूरी-भूरी प्रंशसा करते हुए क्लब को बधाई दी।

भरत मिलाप चौक पर हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता धर्मवीर अग्रवाल, तरूण सेठ, डॉ अमर सिह पोनिया ने कहा कि व्यक्ति समाज राष्ट्र तथा जगत की उन्नति आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आदि अग्रसेन का जीवन दर्शन चारों स्तम्भों को दृढ करके उन्नत विश्व के नव निर्माण का आधार बनाकर सर्वलोक हित धर्म का पथ प्रशस्त करता है। कर्मयोगी लोकनायक अग्रसेन बाल्यकाल से ही संघर्षों में रहे।

इस दौरान सभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, दयाशंकर अग्रवाल, दिनेश बठैनिया, राजीव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राकेश कुमार, ओमप्रकाश मंगा, शोभित सीए, तरूण सेठ, डॉ0 नरेश मंगला, के.के. अग्रवाल, डॉ अनुराग अग्रवाल, विनोद जैन, कमल किशोर वार्ष्णेय, धर्मवीर अग्रवाल, मनीष कपडा वाले, मनीष अग्रवाल कादोनिया, अजय गोयन्का, कैलाश चन्दोरिया, सुनील शेरगढिया, पिन्टू नेता, कैलाश सर्राफ, बिहारी लाल, रामकिशन फालैनिया, किरोडी अग्रवाल, शैलू जायसवाल, विजेन्द्र मंगला, राहुल मंगला, अनुराग तायल, आदि लोग साथ चल रहे थे।

ये भी पढ़ें – मथुरा: कोसीकलां नगर भ्रमण करती श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की झांकी

संबंधित समाचार