आज का राशिफल। 01अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज बच्चे आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। इसीलिए आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। आप आज जो भी काम करेंगे लोग उसमें गलतियां निकालेंगे। यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पायें। वृष आज सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे। सहयोगी …

मेष

आज बच्चे आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। इसीलिए आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। आप आज जो भी काम करेंगे लोग उसमें गलतियां निकालेंगे। यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पायें।

वृष

आज सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध बेहद मधुर रहेंगे। व्यापार को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में आप भाग लेंगे।

मिथुन

आज आपको किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय आप अपनी योजनाओं को ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में आपसे ईर्ष्या रखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसीलिए ऐसा कोई काम न करें जिससे आप लोगों के निशाने में आयें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनन्द उठायेंगे।

सिंह

आज आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियां उत्पन्न होंगी।

कन्या

आज जॉब में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकता है। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए हितकर सिद्ध होगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है। प्रेम संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे।

तुला

आज भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिए। मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु

आज सभी कार्य धीमी गति से होंगे। कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियां आज आपको हो सकती हैं। पूर्व में की गयी गलती दोबारा दोहरा सकते हैं। इसीलिए आज सतर्क रहें। शरीर में पित्त वृद्धि के कारण थोड़ी असहजता महसूस करेंगे।

मकर

आज आप जहां भी रहेंगे वहां का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी सफलता से आप सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपको हर तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ

आज अपने व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होगा। आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी। लेकिन फिर भी आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। कोई पुराना झगड़ा आज सुलझ सकता है।

मीन

आज अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आय भी आज सीमित ही रहेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या दिन भर लगी रहेगी।