हल्द्वानी: दो बार जेल जा चुके स्मैक तस्कर को तीसरी बार पकड़कर पुलिस ने थपथपाई पीठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी नशे के कारोबारियों की मुफीद जगह बनता जा रहा है। यहां बेधड़क नशे का कारोबार फलफूल रहा है। परेशानी की बात यह है कि नशे के सौदागरों का टारगेट स्कूली बच्चे हैं। इससे इतर नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान का गजब हाल है। लगातार तस्करों पकड़ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी नशे के कारोबारियों की मुफीद जगह बनता जा रहा है। यहां बेधड़क नशे का कारोबार फलफूल रहा है। परेशानी की बात यह है कि नशे के सौदागरों का टारगेट स्कूली बच्चे हैं। इससे इतर नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान का गजब हाल है।

लगातार तस्करों पकड़ने का नैनीताल पुलिस दावा करती है लेकिन नेटवर्क के बड़े सौदागर अक्सर पुलिस की पकड़ से बाहर ही रहते हैं। जिसके बाद पुलिस और एसओजी छोटे तस्करों को पकड़कर पीठ थपथपाने तक सीमित रह जाती है। ये हाल तब है जबकि डीआईजी से लेकर एसएसपी तक हल्द्वानी में मौजूद रहते हैं।

शनिवार को भी नैनीताल पुलिस के कप्तान एसएसपी पंकज भट्ट ने नशे के एक ऐसे सौदागर को गिरफ्तार करने का दावा किया जो पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में थाना बनभूलपुरा और हल्द्वानी में जेल चुका है। पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा नई बस्ती निवासी आरोपी मोहम्मद मिक्की वारसी बरेली से 103 ग्राम स्मैक लाकर हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी में था। वह बहेड़ी और बरेली के तस्करों से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर लाता था और पुड़िया बनाकर स्कूली बच्चों और अन्य को सप्लाई करता था। जबकि उसके साथी अब भी फरार हैं।

दो बार जेल की सजा काट चुके इस तस्कर को तीसरी बार पकड़ने को हल्द्वानी पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। ऐसे में समझा जा सकता है कि तस्करों के दिलोदिमाग में पुलिस का कितना खौफ है। यही वजह है कि हल्द्वानी के स्कूली बच्चों और युवाओं को तस्कर आसानी से स्मैक मुहैय्या कराने में जुटे हुए हैं और पुलिस बार बार एक ही अपराधी को पकड़कर अपना गुड वर्क साबित कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी 2022 से अब तक 3.584 किलो स्मैक, 20 किलो गांजा, 541 ग्राम हीरोइन और 3237 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में नशे के सौदागरों की जड़ें गहरी हो चली हैं।

संबंधित समाचार