रुद्रपुर: कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर पर भेदभाव व मनमानी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम मेयर पर भेदभाव आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर निगम के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका आरोप था कि निगम में करोड़ों रुपये का दुरुपयोग हो रहा है। शनिवार को महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और पूर्व …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम मेयर पर भेदभाव आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर निगम के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका आरोप था कि निगम में करोड़ों रुपये का दुरुपयोग हो रहा है।

शनिवार को महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के साथ कांग्रेसी पार्षद डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंनेविरोध प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। मेयर पर एक साल से बोर्ड की कोई बैठक नहीं होने, 183 प्रस्तावों पर निविदा नहीं होने व अपने चहेते ठेकेदारों को गोपनीय तरीके से काम देने, सत्ताधारी पार्षदों के वार्डों में पद का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए अभी तक कोई भी छिडकाव नहीं करने, मेयर द्वारा अपने करीबी ठेकेदारों के साथ मिलकर धन की बर्बादी करने, सी ग्रेड के ठेकेदारों से करोड़ों रुपये का काम करवाकर धांधली करने, बिना कोरम पूरे किए बोर्ड की मीटिंग में प्रस्तावों को पारित करने का आरोप लगाया।

उनका आरोप था कि इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक निगम के कार्यों की कोई जांच नहीं हुई। आगाह किया कि यदि जल्द ही उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। तो जनसमूह के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, पार्षद मोहन कुमार, सुशील मंडल, बाबू खान, सौरभ शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय यादव, गौरव खुराना आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव