काशीपुर: रोडवेज बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम की बसों में ऐसी महिलाओं को शीघ्र निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम मुख्यालय ने रोडवेज प्रदेश के डिपो को पत्र भेजकर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को परिचय पत्र के आधार पर उत्तराखंड परिवहन …

काशीपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम की बसों में ऐसी महिलाओं को शीघ्र निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम मुख्यालय ने रोडवेज प्रदेश के डिपो को पत्र भेजकर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को परिचय पत्र के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम के बसों में रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सुविधा अनुमन्य करने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए ऐसी महिलाओं को समाज कल्याण विभाग में आवेदन करना होगा। जहां से जारी परिचय मान्य होगा। इसके बाद यात्रा के दौरान ऐसी महिलाएं रोडवेज बस में परिचय पत्र दिखाकर यात्रा लाभ उठा सकेंगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि निगम की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को परिचय पत्र के आधार निशुल्क यात्रा लाभ का आदेश लागू कर दिया गया है।

संबंधित समाचार