हल्द्वानी: कल 6 घंटे 40 मिनट बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में पैदल उपरीगामी पुल के गर्डर रखने के कारण आज 6 घंटे 40 मिनट (प्रातः 09.00 बजे से अपराह्न 03.40 बजे तक) की ट्रेनें बाधित रहेंगीं। इसके चलते 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस, 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस, 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस, 25035 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में पैदल उपरीगामी पुल के गर्डर रखने के कारण आज 6 घंटे 40 मिनट (प्रातः 09.00 बजे से अपराह्न 03.40 बजे तक) की ट्रेनें बाधित रहेंगीं।

इसके चलते 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस, 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस, 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस, 25035 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी रामपुर में शार्ट टर्मिनेशन होगी।

यह गाड़ी रामपुर-मुरादाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। 05333 एवं 05368 रामनगर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी पीपलसाना में शार्ट टर्मिनेशन होगी। यह गाड़ियां पीपलसाना-मुरादाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। 05332 मुरादाबाद-काठगोदाम के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का रामपुर से शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन किया जाएगा।

यह गाड़ी मुरादाबाद-रामपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 05367 मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का पीपलसाना से शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी मुरादाबाद-पीपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी। 05353 मुरादाबाद-काशीपुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का पीपलसाना से शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी मुरादाबाद-पीपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी।

संबंधित समाचार