Kanpur Big Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 12 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर के साढ़ थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। खबर लिखे जाने तक 12 लोगों की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कई और लोगों की …

कानपुर, अमृत विचार। शहर के साढ़ थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। खबर लिखे जाने तक 12 लोगों की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कई और लोगों की भी मौत हो गई है। ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे। सूचना के बाद कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची है, राहत-बचाव कार्य जारी है।

साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी शृद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलट गई। खबर लिखे जाने तक 12 लोगों के शव भीतरगांव सीएचसी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि कई और लोगों के मरने की सूचना है।

सूचना के बाद मौके पर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह मौके पर पहुंचे हैं। डीएम कानपुर नगर विशाख जी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें-स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास

संबंधित समाचार