कानपुर: साढ हादसे की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी, डीएम विशाख जी ने दिया आदेश
कानपुर। साढ में हुए हादसे की जांच का आदेश डीएम विशाख जी ने दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी जो यह जांच करेगी आखिर इतना बडा हादसा कैसे हुआ। डीएम ने बताया कि अब तक 26 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। शवों का गांव भेजा जा रहा है। वहीं …
कानपुर। साढ में हुए हादसे की जांच का आदेश डीएम विशाख जी ने दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी जो यह जांच करेगी आखिर इतना बडा हादसा कैसे हुआ। डीएम ने बताया कि अब तक 26 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। शवों का गांव भेजा जा रहा है। वहीं सीएचसी और हैलेट में गांव के परिवार वालों की भीड मौजूद है। किसी का हाथ टूटा है तो कोई बदहवास है और बोल नहीं पा रहा है। कोरथा गांव के 26 लोग की हादसे में मौत हो गई है। गांव में रविवार सुबह लाशें पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
अमृत विचार की टीम ने हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब पचास लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से बडों और बच्चों को खंती से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मदद की। एंबुलेंस आने में काफी देरी हुई। साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
अफसर पल पल की ले रहे खबर
साढ में हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद से प्रशासन और पुलिस विभाग पल पल की खबर ले रहा है। दरअसल हैलेट में पहुंचे घायलों को देखने को लेकर लापरवाही बरतने पर आक्रोशित हुए गांव वालों को किसी प्रकार से अफसरों ने शांत कराया था। इस पूरे मामले पर सीएम कार्यालय से निगाह रखी जा रही है। हर पल की खबर सीएम कार्यालय दी जी रही है। इसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हादसा : कोरथा गांव पहुंचे 27 शव, परिवार के छह लोगों की अर्थी देख गिर पड़े सियाराम
