हमीरपुर: फसल खराब होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
हमीरपुर, अमृत विचार। खराब फसल देख किसान ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मुस्करा कस्बे के विसनाई पटी छह थोक निवासी लक्षीराम पुत्र दलसींगा ने बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों अलग अलग अपने परिवार सहित रहते हैं। छोटा भाई महेंद्र अहिरवार (40) के नाम …
हमीरपुर, अमृत विचार। खराब फसल देख किसान ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मुस्करा कस्बे के विसनाई पटी छह थोक निवासी लक्षीराम पुत्र दलसींगा ने बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों अलग अलग अपने परिवार सहित रहते हैं। छोटा भाई महेंद्र अहिरवार (40) के नाम पर आठ बीघा जमीन है। जिसमें उसने तिल की फसल बोई थी, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से तिल की फसल खराब होने से वह काफी दिन से परेशान चल रहा था।
बताया कि पिछले कई वर्षों से वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। कहा कि अभी पिछले वर्ष उसने अपनी बड़ी पुत्री उपासना की शादी भी की थी। जिसके बाद वह आर्थिक रूप से और भी टूट गया। यहां फसल खराब देख वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी ने कमरे के अंदर झांककर देखा कि पति फंदे पर झूल रहा है। तो उसने शोर मचाकर परिजनों सहित पड़ोसियों को बुला लिया और दरवाजा खोलकर महेंद्र को फंदे से नीचे उतारा और आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी पर तरह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने नाम पर एसबीआई बैंक का 40000 रुपए का ग्रीन कार्ड भी बनवाया था।
मृतक अपने पीछे पुत्री दीपिका (14) एवं पुत्र आकाश (17) और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। बताया कि थाना पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर जाकर छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: अंकिता के हत्यारों को फांसी दो! विपक्ष ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
