हमीरपुर: अन्ना मवेशी की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मौदहा कस्बे के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना अन्ना पशु के बाइक से टकराने के कारण …

हमीरपुर, अमृत विचार। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मौदहा कस्बे के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना अन्ना पशु के बाइक से टकराने के कारण हुई बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी कमलसिंह (37) पुत्र रंजीत सिंह अपने सहयोगी रामसिंह (27) पुत्र शिवचरन के साथ बाइक से मजदूरी करने कस्बा आ रहे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमना के निकट मौदहा बसवारी मार्ग पर अचानक सडक पर आए अन्ना पशु ने बाइक में तेज टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग बाइक सहित सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरे। जिससे कमल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो गाय आपस में लड़ रही थीं तभी बाइक से टक्कर होने से हादसा हो गया है।

रामसिंह खंगार गंभीर रूप से घायल है। दोनों को मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लदार निवासी रामसिंह की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने साथी के साथ कस्बे में मजदूरी करने का काम करते थे।मृतक अपने पीछे दो पुत्र सहित पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों सहित सम्बंधियों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से लोडर सवार पांच की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार