मेरठ में सुबह-सुबह तड़तड़ाईं गोलियां: बदमाशों ने तीन किसानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन किसानों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। गोली से घायल तीनों किसानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंभावली …
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन किसानों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। गोली से घायल तीनों किसानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव देवली में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन किसानों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। देवली गांव के निवासी वीरेंद्र भाटी उसका चचेरा भाई सुजीत भाटी और गांव का ही रहने वाला सप्पू नामक एक युवक रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पड़े खाली कारतूस इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बदमाशों ने बिना भय के जमकर फायरिंग करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया और उसे अमल में भी उतार दिया।
यह भी पढ़ें:-ईरान के शिया कमांडर ने सुन्नी लड़की से किया रेप, भड़की हिंसा, पुलिस फायरिंग में 36 की मौत
