कानपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर साध्वी निरंजन ने बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली हादसे में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने केंद्रीय मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति कोरथा गांव पहुंची। इस दौरान साध्वी निरंजन ने मृतकों के परिजनो को ढांढस बंधाया और अपने आज के सारे सार्वजनिक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। कानपुर नगर में हुई सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने …

कानपुर। कानपुर में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली हादसे में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने केंद्रीय मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति कोरथा गांव पहुंची। इस दौरान साध्वी निरंजन ने मृतकों के परिजनो को ढांढस बंधाया और अपने आज के सारे सार्वजनिक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया।

साध्वी निरंजन ने ट्वीट कर लिखा, ”कानपुर नगर में हुई सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों से भेंट करने के उपरांत हृदय का अंतःकरण अत्यंत व्यथित है जिसके कारण आज संसदीय क्षेत्र फ़तेहपुर के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त कर रहीं हूँ।”

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ”कानपुर नगर में हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के स्वजनों से भेंट कर अपनी दुःखद संवेदना व्यक्त की, ईश्वर स्वजनों को इस अत्यंत कठिन परिस्थिति को सहने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है”।

नरेश उत्तम ने लगाया हादसे के बाद लापरवाही का आरोप
कानपुर हादसे के मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने हादसे के पीछे पुलिस-प्रशासन की लापरवाही की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि खंती में पलटे ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करने में आधे घंटे से ज्यादा समय बरबाद हो गया। उसे निकालने के लिए समय इंतजाम कर लिए जाते तो शायद मृतकों की संख्या इतनी न होती। ड्योढी घाट पहुंचने से पहले वह सीएचसी घाटमपुर भी गए और घायलों से बात की।

यह भी पढ़ें:-कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल लोगों से म‍िलने हैलट पहुंचेंगे सीएम योगी

संबंधित समाचार