अयोध्या: अब अभिभावक की भूमिका निभायेंगे शिक्षक, हर शिक्षक को आवंटित होगें छात्र
अमृत विचार, अयोध्या। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय में नव प्रवेश छात्र – छात्राओं के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत यहां विभागों में नियुक्त शिक्षक स्थानीय अभिभावक की भूमिका निभायेंगे। हर शिक्षक को 10-15 छात्र आवंटित किए जायेंगे। जो छात्रों की विभिन्न समस्याओं का निदान करेगें। पहले चरण में यह …
अमृत विचार, अयोध्या। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय में नव प्रवेश छात्र – छात्राओं के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत यहां विभागों में नियुक्त शिक्षक स्थानीय अभिभावक की भूमिका निभायेंगे। हर शिक्षक को 10-15 छात्र आवंटित किए जायेंगे। जो छात्रों की विभिन्न समस्याओं का निदान करेगें।
पहले चरण में यह प्रयोग गणित एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है। इसे लेकर नव प्रवेश छात्र – छात्राओं को परिचित भी कराया जा रहा है। इसी के चलते नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया गया। छात्रों ने संत कबीर सभागार, केंद्रीय पुस्तकालय, हेल्थ सेंटर, कुलपति कार्यालय, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, ईडीपी सेल, स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह सहित अन्य विभागों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
प्रोफेसर एस के रायजादा ने सभी विद्यार्थियों को नई व्यवस्था से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मेंटरिंग यानि पथप्रदर्शक की व्यवस्था की जा रही है। इसमें प्रत्येक शिक्षक मेंटर होगा और उसे 10 से 15 विद्यार्थी आवंटित किए जाएंगे। विद्यार्थी अपने मेंटर से पठन-पाठन के अलावा अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करेगा। इसमें शिक्षक स्थानीय अभिभावक की भूमिका में रहेगा। शिक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने उपयोगिता के बारे में छात्रों को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… अयोध्या : इकलौते बेटे ने लाठी-डंडे से पीटा, पिता की मौत
