शाहजहांपुर: गांधी जयंती पर राज्यपाल ने गांधी प्रतिमा का किया अनावरण, दिया ये संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को शाहजहांपुर में गांधी जयंती के मौके पर विनोबा सेवा आश्रम में गांधी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही चरखे से सूट काट कर सूती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वावलंबी महिलाओं से भी मुलाकात की। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अब …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को शाहजहांपुर में गांधी जयंती के मौके पर विनोबा सेवा आश्रम में गांधी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही चरखे से सूट काट कर सूती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वावलंबी महिलाओं से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अब नकली खाद फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

आनंदीबेन पटेल करीब 11:00 बजे पहुंची। जहां सबसे पहले उन्होंने विनोबा सेवा आश्रम में सबसे पहले उन्होंने वृद्धा आश्रम में वृद्धों से उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने गांधी के सबसे प्रिय कहे जाने वाले चरखे से सूत काता।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सहेकरिता मंत्री जेपीएस राठौर मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने इसके बाद विनोबा सेवा आश्रम में बने गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।  साथ ही स्वयं भी महिलाओं से मुलाकात करके उनकी हौसला अफजाई की।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सांसद और डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार