बरेली: दो पुलिसकर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को आईवीआरआई और निजी लैब से 12 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो पुलिस कर्मी भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उनके संपर्क में आने वालों को होम …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को आईवीआरआई और निजी लैब से 12 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो पुलिस कर्मी भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उनके संपर्क में आने वालों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बुधवार को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में पांच व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसमें बुखारपुरा पुराना शहर की एक 45 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर के संक्रमित के परिवार का एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, बिहारीपुर संक्रमित के परिवार का एक 29 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं।
वहीं, निजी लैब से इज्जतनगर के अरविंद नगर की एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शाहजहांपुर का एक 62 वर्षीय व्यक्ति, बाजपुर जोखनपुर का एक 47 वर्षीय व्यक्ति, गिरधरपुर के संक्रमित रहे व्यक्ति के परिवार की एक 23 वर्षीय युवती, वीर सावरकर नगर डेलापीर का रहने वाला 37 वर्षीय युवक, इफ्को आंवला टाउनशिप के 24 वर्षीय युवक, नकटिया पीएसी के पूर्व संक्रमित के संपर्क में आने से एक 50 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
289 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को तीन सौ बेड अस्पताल में दो टीमों ने 143 मरीजों की स्क्रीनिंग की। वहीं, एममएयू की ओर से भी सैंपलिंग की गई। 289 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए गुरुवार की सुबह आईवीआरआई भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को एक संस्था की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना आपदा में सहयोग के बाबत डेढ़-डेढ़ हजार मास्क, गल्ब्स, साबुन दिए गए हैं।
डीआईजी ऑफिस के साथ, यूपी 112 तक पहुंचा कोरोना
स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को आई रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मियों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों ही सिपाही पुलिस लाइन में रहते हैं। इसमें एक सिपाही यूपी 112 में तैनात है, जिसका कई लोगों से मिलना जुलना रहता है। वहीं दूसरा सिपाही डीआईजी कार्यालय में तैनात है। डीआईजी पीलीभीत कार्य से गए हुए हैं। इस वजह से उनसे बात नहीं हो सकी। डीआईजी कार्यालय तक कोरोना की दस्तक ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए है।
