असम: नाव दुर्घटना में लापता अधिकारी का शव बरामद, चार दिन से की जा रही थी तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असम। असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने की घटना में लापता हुए एक सरकारी अधिकारी का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव टीम ने घटना के चार दिन बाद सरकारी अधिकारी के शव का पता लगाया। …

असम। असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने की घटना में लापता हुए एक सरकारी अधिकारी का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव टीम ने घटना के चार दिन बाद सरकारी अधिकारी के शव का पता लगाया।

ये भी पढ़ें:-कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं: शशि थरूर

जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की टीम को बांग्लादेश की सीमा के नजदीक ऐरोंजोंगला में दुर्घटनास्थल से लगभग 700 मीटर की दूरी पर क्षेत्राधिकारी (सर्किल ऑफिसर) संजू दास का शव मिला।

नाव बीते गुरूवार को नदी में डूब गई थी जिसमें 29 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर 28 लोगों को बचा लिया था। असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी दास सिलचर के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें:-एनएससीएस और एनएसए की तरफ से मिली किसी भी सूचना को अनदेखा न करें मंत्री: पीएम मोदी

 

संबंधित समाचार