बहराइच : आइए आपको न्याय दिलाएंगे, लखनऊ मत जाओ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के रमपुरवा गांव निवासी सगे भाई न्याय के लिए लखनऊ पैदल जा रहे थे। रविवा को सभी जरवल में पहुंचे। तभी डीएम का फोन राहुल के पास गया। डीएम ने कहा कि आप लोग लखनऊ न जाएं, वापस आएं। आपको न्याय मिलेगा। इसके बाद कैसरगंज एसडीएम दोनों को लेकर जिला मुख्यालय …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के रमपुरवा गांव निवासी सगे भाई न्याय के लिए लखनऊ पैदल जा रहे थे। रविवा को सभी जरवल में पहुंचे। तभी डीएम का फोन राहुल के पास गया। डीएम ने कहा कि आप लोग लखनऊ न जाएं, वापस आएं। आपको न्याय मिलेगा। इसके बाद कैसरगंज एसडीएम दोनों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं।

तेजवापुर विकास खंड के रमपुरवा निवासी राहुल अवस्थी पुत्र उमाकांत की लगभग एक बीघा जमीन पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण के लिए ले लिया है। लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस पर राहुल अपने भाई अभिषेक के साथ लखनऊ के लिए पैदल रवाना हुए। रविवार को सभी जरवल पहुंचे।

समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र ने राहुल को फोन किया। बोले आप गांधी जयंती के दिन कहां लखनऊ जा रहे हैं। आप वापस आइए। आपको न्याय मिलेगा। आप जरवल में हैं, वहीं रुक जाओ। आपको एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल उधर से जीप पर ला रहे हैं।

राहुल ने कहा कि सर पांच सदस्यीय टीम गठन के बाद भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिस पर डीएम ने कहा कि सोमवार को एडीएम, पीडब्ल्यूडी, एसडीएम महसी के साथ बैठक करें। मैं भी शामिल रहूंगा। राहुल को न्याय मिलना चाहिए। इसके बाद दोनों देर शाम को एसडीएम के साथ जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। अब डीएम के रुख पर न्याय की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें :- चित्रकूट : डीएम-एसपी ने शहर में घूमकर दिया सुरक्षा का आश्वासन

संबंधित समाचार