रुद्रपुर: अंकिता हत्याकांड को लेकर राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद ने किया उपवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद एवं देवभूमि पलायन एवं बेरोजगारी उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास रखा और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने सहित उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने सहित कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि …

रुद्रपुर, अमृत विचार। अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद एवं देवभूमि पलायन एवं बेरोजगारी उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास रखा और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने सहित उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने सहित कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया,तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

रविवार को परिषद और समिति के पदाधिकारी गांधी पार्क पहुंचे और दो अक्टूबर को काला दिवस मनाते हुए एक दिवसीय उपवास किया। उनका कहना था कि विगत दिनों जिस प्रकार पौड़ी की एक बेटी की निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।

आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अंकिता प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रही है। यहीं कारण है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी रिजॉट में आने वाले वीआईपी को चिह्नित नहीं किया गया। उन्होंने धामी सरकार से अंकिता हत्याकांड प्रकरण की सीबीआई जांच कराने, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने, प्रदेश को भ्रष्टाचार-भयमुक्त बनाने, उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को 70 फीसदी रोजगार देने, 30फीसदी महिला आरक्षण देने,सरकारी भूमि पर बैठे भूमाफियाओं की जमीन को सरकारी संपत्ति घोषित करने, पुलिस-जिला प्रशासन को मजबूत अधिकार देने, प्रदेश के सभी स्पा सेंटरों को बंद करने, प्रदेश में लोका युक्त का गठन करने की मांग की। इस मौके पर अवतार सिंह बिष्ट,नरेश चद्र भटट,देवेंद्र सिंह बिष्ट,अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार