खुदकुशी : विवाहिता ने आत्मदाह कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। रविवार शाम विवाहिता ने आग लगा ली। जिसे परिजन एंबुलेंस की सहायता से मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी मीरा (20) पत्नी हंसराज निषाद ने रविवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लगा ली, …

अमृत विचार, हमीरपुर। रविवार शाम विवाहिता ने आग लगा ली। जिसे परिजन एंबुलेंस की सहायता से मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी मीरा (20) पत्नी हंसराज निषाद ने रविवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लगा ली, जिसे उसका जेठ रामखेलावन इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाए, लेकिन डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का पति अभी तक फरार है।

जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे तीन महीने की बच्ची को छोड़कर गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली: ब्लाक मुख्यालय के सामने सफाईकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

 

संबंधित समाचार