बरेली: दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने कराया महिला का गर्भपात
बरेली, अमृत विचार। शादी के बाद ससुराल वाले महिला से दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला का तीन बार गर्भपात करा दिया। अब पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच …
बरेली, अमृत विचार। शादी के बाद ससुराल वाले महिला से दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला का तीन बार गर्भपात करा दिया। अब पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर के रोड नंबर सात निवासी रुपचन्द्र निमेष ने बताया कि वह रेलवे से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बेटी राखी निमेष की शादी हाथरस के रवि कुमार के साथ नौ दिसंबर 2016 को की थी। शादी के कुछ माह बाद पति, ससुर कन्हैया लाल, सास सुनीता देवी, ननद नेहा व देवर दिनेश ने एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न करने पर वे लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण ससुरालियों ने तीन बार उनकी बेटी का गर्भपात करा दिया। लाकडाउन में ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या की योजना भी बना ली थी। कुछ दिन पहले महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
