जिसका तुम्हें था इंतजार…वो बटन आ गया! Twitter पर Edit किया गया पहला Tweet, आया नया फीचर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) ने एडिट (Edit) किया गया पहला ट्वीट (Tweet) शेयर किया है जिससे यूज़र्स यह समझ सकते हैं कि फीचर के सार्वजनिक होने के बाद एडिटेड ट्वीट्स कैसे दिखेंगे। मंथली सब्सक्रिप्शन सर्विस के हैंडल ट्विटर ब्लू ने फीचर को टेस्ट करते हुए पहला ट्वीट एडिट किया। यूज़र्स को एडिट किए गए ट्वीट …

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) ने एडिट (Edit) किया गया पहला ट्वीट (Tweet) शेयर किया है जिससे यूज़र्स यह समझ सकते हैं कि फीचर के सार्वजनिक होने के बाद एडिटेड ट्वीट्स कैसे दिखेंगे। मंथली सब्सक्रिप्शन सर्विस के हैंडल ट्विटर ब्लू ने फीचर को टेस्ट करते हुए पहला ट्वीट एडिट किया। यूज़र्स को एडिट किए गए ट्वीट के साथ ही मूल ट्वीट देखने का विकल्प भी मिलेगा।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर लंबे वक्त से एक फीचर पर काम कर रहा था, जिसका फायदा अब यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। हालांकि, नया फीचर केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किया गया है और सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करने वालों को ही इसका फायदा मिलेगा।

आधिकारिक ट्विटर ब्लू अकाउंट से कंपनी ने खुद पहला ट्वीट एडिट किया है और फीचर रोलआउट होने की जानकारी दी है। कंपनी ने खुद टेस्टिंग करते हुए एक ट्वीट एडिट किया है। इस ट्वीट में सबसे नीचे दिख रहा है कि उसे कितने बजे एडिट किया गया है। ऐसा ही इंटरफेस बाकी एडिटेड ट्वीट्स में भी दिखेगा।

ट्विटर लंबे वक्त से एडिट ट्वीट फीचर पर काम कर रहे ट्विटर ने इसे पहली बार शोकेस किया है। ट्विटर ब्लू अकाउंट ने ट्वीट में लिखा, “हेलो, यह सिर्फ एक टेस्ट है और हम चेक कर रहे हैं कि एडिट बटन काम कर रहा है या नहीं। हम आपको बताएंगे कि यह कैसा रहा।” इस ट्वीट के नीचे इसे एडिट किए जाने का समय भी बताया गया है और एक पेंसिल आइकन दिख रहा है।

ये भी पढ़ें : Twitter पर आया ये कमाल का फीचर, अब आपके ट्वीट को वही लोग देख सकेंगे जिन्हें आप चाहेंगे, जानें कैसे करेगा काम

कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि जल्द यूजर्स को ट्वीट्स एडिट करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, अब यह फीचर पहली बार प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनते हुए दिखा है। यह फीचर केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स की इस्तेमाल कर सकेंगे और सभी को नहीं मिलेगा। बता दें, भारत में ट्विटर ब्लू सेवा अभी उपलब्ध नहीं है।

सामने आया है कि ट्विटर यूजर्स को केवल ट्वीट के नीचे उसे एडिट किए जाने का टाइम लिखा नजर आएगा। यूजर्स को यह पता नहीं चलेगा कि ट्वीट के किस हिस्से में बदलाव किया गया है और उन्हें एडिट हिस्ट्री नहीं दिखेगी। जबकि, फेसबुक पर यूजर्स को एडिट की गई पोस्ट को नया और पुराना वर्जन दोनों देखने का विकल्प हिस्ट्री में मिलता है।

ये भी पढ़ें : Digital Strike! Twitter ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक हैंडल पर India में लगाया Ban

संबंधित समाचार