अमरोहा : नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की हुई पूजा, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
अमरोहा/ मंडी धनौरा, अमृत विचार। नगर में सोमवार को दुर्गा अष्ठमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। महागौरी माता की पूजा अर्चना की गई। विधि विधान से माता की आराधना कर सौभाग्य, धन संपदा और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। मंगलवार को रामनवमी …
अमरोहा/ मंडी धनौरा, अमृत विचार। नगर में सोमवार को दुर्गा अष्ठमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। महागौरी माता की पूजा अर्चना की गई। विधि विधान से माता की आराधना कर सौभाग्य, धन संपदा और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। मंगलवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसी के साथ नवरात्र व्रत का समापन होगा।
नवरात्र के चलते सोमवार को मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। माता का यह स्वरूप धन धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदान करने वाला है। महागौरी इसी की प्रतीक हैं और सृष्टि का आधार हैं। महागौरी ही अक्षत सुहाग की प्रतीक देवी हैं। इसी आस्था के चलते नगर के प्राचीन देवी मंदिर में माता की पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। घरों और मंदिरों में हवन किया गया।
घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। पूजन को कन्याएं आसानी से नहीं मिल पा रही थीं। वहीं जो लोग नवमी का पूजन करते हैं, वह मंगलवार को कन्याओं का पूजन कर नवरात्र व्रत का समापन करेंगे। पंडित हरि ओम त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मान-सम्मान और यश के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना विशेष फलदायी है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत
