काशीपुर: फौजी बनकर की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर कर दिया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। आरोप है कि उसने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई थी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। घटना के बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। कोर्ट के आदेश पर आईटीआई …

काशीपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। आरोप है कि उसने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई थी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। घटना के बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। कोर्ट के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पति से मनमुटाव के चलते वह अपने मायके में रहती है। उसके पिता की काशीपुर में दुकान है, जहां वह अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए जाती थी। ग्राम बिलावाला थाना भगतपुर, मुरादाबाद निवासी मोंटी शर्मा उसकी दुकान पर आया और खुद को फौजी बताया। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बात शादी तक पहुंची।

आरोप है कि 18 अगस्त को मोंटी उसे बाइक पर मुरादाबाद ले गया। वहां से लौटते समय उसने अपने बैग से निकालकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोशी की हालत में उसे एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार