BSNL: नवंबर से शुरू करेगी 4जी नेटवर्क सेवा, 2023 से मिलने लगेगी 5जी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस साल नवंबर से 4जी नेटवर्क सेवाएं शुरू करेगी और अगले साल अगस्त तक धीरे-धीरे इसे 5जी में बदलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने सोमवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस से कहा कि कंपनी की योजना 18 महीनों में लगभग …

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस साल नवंबर से 4जी नेटवर्क सेवाएं शुरू करेगी और अगले साल अगस्त तक धीरे-धीरे इसे 5जी में बदलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने सोमवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस से कहा कि कंपनी की योजना 18 महीनों में लगभग 1.25 लाख 4जी मोबाइल साइट शुरू करने की है।

ये भी पढ़ें – Bihar: सरकारी स्कूली में छात्रों को अभ्यास पुस्तिका दी जाएंगी free of cost

पुरवार ने कहा, ‘‘कंपनी के 4जी नेटवर्क का सबसे पहला संचालन इस साल नवंबर में शुरू किया जाएगा।’’ कंपनी 4जी प्रौद्योगिकी को तैनात करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार अनुसंधान और विकास संगठन सी-डॉट के नेतृत्व वाले संघ के साथ चर्चा कर रही है।

पुरवार ने कहा कि कंपनी जो 4जी नेटवर्क उपकरण खरीद रही है, उसे सॉफ्टवेयर के जरिये 5जी में बदला जा सकेगा। बीएसएनएल की 5जी सेवाओं को शुरू करने की योजना की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर पुरवार ने कहा कि कंपनी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा निर्धारित 15 अगस्त, 2023 की समयसीमा के अनुसार 5जी को शुरू करने की राह पर है।

ये भी पढ़ें – भाजपा के ‘अच्छे दिन’ के दावे पर बड़ा सवाल: कुमारस्वामी

संबंधित समाचार