कानपुर मामला: आईजी लक्ष्मी सिंह ने डीजीपी को सौंपी जांच रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर मुठभेड़ मामले में सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा द्वारा थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी के खिलाफ एसएसपी को लिखा गया पत्र जांच में सही पाया गया है। इसकी जांच के लिए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को कानपुर भेजा गया था। आज वह लखनऊ वापस लौट आईं हैं और जांच रिपोर्ट डीजीपी हितेश अवस्थी को …

कानपुर। कानपुर मुठभेड़ मामले में सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा द्वारा थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी के खिलाफ एसएसपी को लिखा गया पत्र जांच में सही पाया गया है। इसकी जांच के लिए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को कानपुर भेजा गया था। आज वह लखनऊ वापस लौट आईं हैं और जांच रिपोर्ट डीजीपी हितेश अवस्थी को सौंप दी।

लक्ष्मी सिंह ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जांच पड़ताल और सीओ के कार्यालय के स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि सीओ द्वारा एसएसपी को लिखा गया पत्र असली है। सीओ के कम्प्यूटर में यह पत्र मौजूद पाया गया और इस पत्र को कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने टाइप किया था। कम्प्यूटर ऑपरेटर से ले कर स्टाफ तक सभी ने एसएसपी को भेजे गए इस पत्र की पुष्टि की है।

आईजी लक्ष्मी सिंह ने इस प्रकरण की और गम्भीरता से उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की संसतुति भी की है। ज्ञात रहे के दो दिन पहले जब यह पत्र मीडिया में वायरल हुआ था तो एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी ने ऐसे किसी भी पत्र के कार्यालय में प्राप्त होने की जानकारी से साफ इनकार कर दिया था। अब जांच में यह पत्र सही पाया गया है तो इस बात की भी जांच होनी चाहिये कि एसएसपी आफिस से इस पत्र को किस ने गायब कराया और इस पत्र पर पूर्व एसएसपी ने कोई कार्रवाई क्यों नही की।

संबंधित समाचार