भगवान राम की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करेगा नगर निगम
अमृत विचार, अयोध्या। दशहरा बाद शहर में भगवान राम की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस वर्ष राम बारातों को भव्य तरीके से निकालने की तैयारी है। नगर निगम राम बारातों पर पुष्प वर्षा करेगा। इसकी घोषणा सोमवार को नगर निगम में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान महापौर ने की। इस मौके पर …
अमृत विचार, अयोध्या। दशहरा बाद शहर में भगवान राम की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस वर्ष राम बारातों को भव्य तरीके से निकालने की तैयारी है। नगर निगम राम बारातों पर पुष्प वर्षा करेगा। इसकी घोषणा सोमवार को नगर निगम में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान महापौर ने की।
इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा साहबगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, कोठापार्चा रामलीला समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ महान, हैदरगंज रामलीला के अध्यक्ष राजन गुप्ता, लल्ली देवी टकसाल रामलीला के मंत्री घनश्याम अग्रवाल, शंकरगढ़ रामलीला के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, अशोक पुरम जप्ती रामलीला के पदाधिकारी रविंद्र और फतेहगंज रामलीला के प्रतिनिधि अखिलेश पाठक को सहयोग राशि भी प्रदान की गई।
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि विसर्जन घाट की तैयारियां भी अंतिम चरणों में है। केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, पुलिस समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर पार्षद एवं नगर निगम समन्वयक राजेश गौड़, मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू, राजू जायसवाल, सुनील आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… अयोध्या: सामुदायिक शौचालय में जड़ दिया ताला, ग्रामीण परेशान
