बरेली: दरोगा ने जबरन लगा दिया मकान पर ताला, विरोध पर किया चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुजुर्ग महिला ने दरोगा पर जबरन उनके घर पहुंचे और जबरन मकान पर ताला लगाकर उनके बेटे को शांति भंग में चालान कर दिया। किला के कटघर की रहने वाली लज्जावती पत्नी खुशाली राम ने बताया कि वह अपने बेटे बहू के साथ 20 साल से किराए के घर में रह रही हैं। …

बरेली, अमृत विचार। बुजुर्ग महिला ने दरोगा पर जबरन उनके घर पहुंचे और जबरन मकान पर ताला लगाकर उनके बेटे को शांति भंग में चालान कर दिया। किला के कटघर की रहने वाली लज्जावती पत्नी खुशाली राम ने बताया कि वह अपने बेटे बहू के साथ 20 साल से किराए के घर में रह रही हैं। कुछ माह पहले मकान मालिक ने किराया लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट में किराया जमा करने लगीं।

ये भी पढ़ें –बरेली: पति से झगड़ा होने पर महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

लज्जावती ने बताया कि शनिवार को किला थाने के दरोगा साथियों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचे और उसकी बहू को अपने साथ थाने ले गए। जानकारी होने पर उनके बेटे राजेंद्र और भानू जब थाने गए तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज कर उन्हें हवालात में डाल दिया। शाम को उनका शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कमरे में ताला लगा दिया।

जमानत के बाद जब रविवार को वह लोग मकान की चाबी लेने चौकी इंचार्ज बाकरगंज के पास गए तो दरोगा ने उन्हें फिर से धमकाया और मकान खाली करने की धमकी देते हुए दोनों बेटों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद दरोगा आरोपियों को जेल भिजवाने की धमकी देते हुए मजिस्ट्रेट के यहां तक ले आए, लेकिन मजिस्ट्रेट ने उनके बेटों को जमानत दे दी। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

किराए पर रहने वाली महिला ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। जिसके बाद पुलिस ने मकान को खाली कराया। –वीरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज बाकरगंज

ये भी पढ़ें – बरेली: ड्यूटी करने गए डॉक्टर की अस्पताल में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार