बरेली: विज्ञान, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट कक्षाओं से लैस होंगे 10 कंपोजिट स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार करने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में जिले के 10 कंपोजिट स्कूलों को चयनित कर उनमें स्मार्ट क्लास सहित …

बरेली, अमृत विचार। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार करने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में जिले के 10 कंपोजिट स्कूलों को चयनित कर उनमें स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें – बरेली: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश के आसार

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चयनित स्कूलों में आधुनिक कंप्यूटर लैब, उच्च गुणवत्ता के बड़ी स्क्रीन सें युक्त स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, बाल मैत्री शौचालय और मुख्य रूप से दिव्यांग शाैचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महानिदेशक से मिले निर्देश पर इन सभी स्कूलों काे उच्चीकृत किया जाएगा। स्कूलों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद उसका साइट प्लान तैयार किया जाएगा।

नगर क्षेत्र के कई स्कूलों में नहीं स्मार्ट कक्षाएं

नगर क्षेत्र में 400 से ज्यादा स्कूल हैं , लेकिन सिर्फ 110 में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन हो रहा है। स्मार्ट कक्षाओं से युक्त स्कूलों में प्रोजेक्टर , स्पीकर, स्क्रीन आदि उपकरण खराब स्थिति में हैं। ऐसे में अब नए बनने जा रहे मॉडल स्कूलों की सुविधाओं का लाभ बच्चों को कितने दिनों तक मिलेगा, यह जिम्मेदारों पर निर्भर करता है।

स्कूलों का सर्वे कर बिंदुवार विवरण तैयार कराया जा रहा है। उम्मीद है कि दो हफ्ते के भीतर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। –विनय कुमार, बीएसए

ये भी पढ़ें – बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कालेज का मेडिकल कप क्रिकेट सीरीज पर कब्जा

संबंधित समाचार