उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को मिलेगी राहत, पर्यटन पुलिस बनाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान कई बार सैलानियों से ज्यादा दाम वसूलने, सुविधाएं न मिलने जैसी शिकायतें आती रही हैं। ऐसे में अब सरकार पर्यटन पुलिस बनाने की तैयारी में जुट गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान कई बार सैलानियों से ज्यादा दाम वसूलने, सुविधाएं न मिलने जैसी शिकायतें आती रही हैं। ऐसे में अब सरकार पर्यटन पुलिस बनाने की तैयारी में जुट गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार, इस प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा।

पर्यटन मंत्री के अनुसार, पर्यटन पुलिस का स्वरूप क्या होगा, भर्ती प्रक्रिया, दायित्व जैसे तमाम बिंदुओं को लेकर मंथन चल रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार होने पर इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। बताते चलें कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं जैसे खस्ताहाल सड़क, परिवहन में दिक्कतों के चलते कई बार पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। होटल संचालकों की ओर से मनमानी की शिकायतें भी आती रहती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर सरकार की मंशा के अनुरुप पर्यटन पुलिस का कॉसेप्ट साकार होता है तो कहीं न कहीं पर्यटन और पर्यटकों के लिए राहत की बात होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका