प्रयागराज: मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना कर रहे सपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज।  समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव दो दिनों से गंभीर बीमार चल रहे हैं। उनके स्वस्थ होने के लिए मंदिरों में पूजा की जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता मां दुर्गा से नेताजी की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव अपने …

अमृत विचार, प्रयागराज।  समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव दो दिनों से गंभीर बीमार चल रहे हैं। उनके स्वस्थ होने के लिए मंदिरों में पूजा की जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता मां दुर्गा से नेताजी की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव अपने समर्थकों के साथ सोमवार को संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की।

मंदिर से बाहर आने के बाद अवनीश ने कहा कि नेता जी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सपा के वरिष्ठ नेता महावीर यादव, इलाहाबाद उत्तरी से पार्टी प्रत्याशी रहे संदीप यादव, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता दान बहादुर मधुर समेत तमाम सपाइयों ने मंदिर और पंडालों में प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: खाद्यान वितरण की अब होगी सख्त निगरानी

संबंधित समाचार