हरदोई: नवरात्रि के अंतिम दिन राम जानकी मंदिर में हुआ भंडारा व हवन-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नवरात्रि समापन के अवसर पर नगर के रामजानकी मंदिर यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। नवीन गल्ला मंडी स्थित राम जानकी मंदिर में शारदीय नवरात्र समापन अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राकेश अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय, रमेश, …

हरदोई। नवरात्रि समापन के अवसर पर नगर के रामजानकी मंदिर यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। नवीन गल्ला मंडी स्थित राम जानकी मंदिर में शारदीय नवरात्र समापन अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राकेश अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय, रमेश, संजीव, राम कृष्ण पाठक राकेश शुक्ला ने यज्ञ में आहुतियां दी।

हवन के बाद मंदिर परिसर में कन्याओं को भोज कराया गया कन्या भोज के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी मैथिलीशरण व श्याम सुंदर शुक्ला मौजूद रहे। मंदिर मंदिर में नौ दिनो तक लगातार किसी न किसी यजमान द्वारा विधिवत माता के सभी स्वरूपों का पूजन अर्चन किया गया।

यह भी पढ़ें:-आगरा: दुर्गा देवी मंदिर में मूर्ति खंडित होने से बवाल, स्थिति संभालने में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार