गौतमबुद्ध नगर: पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया शातिर बदमाश, नकदी और हथियार बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। पुलिस और बदमाशों के साथ हुई एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश को पुलिस ने मार गिराया। यह मुठभेड़ नोएडा में चुहरपुर अंडरपास के पास हुई। आरोपी एक बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ में एक सब- इंस्पेक्टर और एसएचओ घायल हो गए हैं। बदमाश के पास …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। पुलिस और बदमाशों के साथ हुई एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश को पुलिस ने मार गिराया। यह मुठभेड़ नोएडा में चुहरपुर अंडरपास के पास हुई। आरोपी एक बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ में एक सब- इंस्पेक्टर और एसएचओ घायल हो गए हैं। बदमाश के पास से 29 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपहरण के एक मामले में फरार चल रहा था। विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। गोलीबारी में एक एसएचओ और एक एसआई को गोली लग गई है। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। फरार बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया गया है।

ये भी पढ़ें-पीलीभीत: लोहे की रॉड मारकर छात्र की हत्या, 10 माह बाद लिखी गई रिपोर्ट

संबंधित समाचार