बांदा: धूमधाम से कल होगा दो सौ से ज्यादा देवी प्रतिमाओं विसर्जन, तैयारी में जुटा प्रशासन

बांदा: धूमधाम से कल होगा दो सौ से ज्यादा देवी प्रतिमाओं विसर्जन, तैयारी में जुटा प्रशासन

बांदा, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र पर नौ दिनों तक जगमग हो रहा शहर कल बुधुवार को सूना हो जायेगा। केंद्रीय नवदुर्गा पूजा समिति ने पांडालों में सजी मां भगवती की तकरीबन ढाई सैकड़ा प्रतिमाओं का केन नदी में विसर्जन होगा। शहर में इससे पूर्व शोभायात्रा निकाले जाने की नवदुर्गा समिति और प्रशासन ने मिलकर दिव्य …

बांदा, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र पर नौ दिनों तक जगमग हो रहा शहर कल बुधुवार को सूना हो जायेगा। केंद्रीय नवदुर्गा पूजा समिति ने पांडालों में सजी मां भगवती की तकरीबन ढाई सैकड़ा प्रतिमाओं का केन नदी में विसर्जन होगा। शहर में इससे पूर्व शोभायात्रा निकाले जाने की नवदुर्गा समिति और प्रशासन ने मिलकर दिव्य व्यवस्था की है।

नवरात्र महोत्सव के समापन पर बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि इस वर्ष शहरी क्षेत्र में करीब ढाई सैकड़ा देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बुधवार को प्रतिमाओं की विशाल शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाली जाएगी और प्रतिमाओं का विसर्जन केन नदी के नाव घाट में होगा। बताया है कि प्रशासन की देखरेख और समिति के प्रबंधन के बीच नियमों का पालन करते हुए शोभा निकलेगी।

विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान शहर के पंडालों में मूल्यांकन के बाद निर्धारित पुरस्कार महेश्वरी देवी मंदिर चौक पर पांडाल लगाकर वितरित किए जाएंगे। वहीं विभिन्न संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से भी देवी प्रतिमाओं का पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया जाएगा और विभिन्न पंडालों को स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन ने केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के लोगों के साथ विसर्जन मार्ग का पैदल भ्रमण किया और रूट में पड़ने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनका निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें-अल्मोड़ा: प्रशासनिक अधिकारी पर नाबालिग के साथ छेड़ाखानी का आरोप, पत्नी पर भी कई आरोप