रायबरेली: पूर्व हाकी खिलाड़ी ने नवोदित खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रायबरेली, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित,गोल्ड मेडलिस्ट एवं हॉकी की नेशनल खिलाड़ी रही शिवगढ़ द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी ने क्षेत्र के बस स्टॉप प्रांगण में हॉकी खिलाड़ियों के साथ ही हॉकी कोच को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया है। उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे टिप्स भी दिए है। ज्ञात …
रायबरेली, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित,गोल्ड मेडलिस्ट एवं हॉकी की नेशनल खिलाड़ी रही शिवगढ़ द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी ने क्षेत्र के बस स्टॉप प्रांगण में हॉकी खिलाड़ियों के साथ ही हॉकी कोच को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया है। उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे टिप्स भी दिए है।
ज्ञात हो कि शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले खेल शिक्षक रमेश कुमार ‘सहगल’ पिछले 18 वर्षों से क्षेत्र के किशोर एवं किशोरियों और युवाओं को अपने पास से हॉकी एवं स्पोर्ट्स किट इत्यादि सामग्री मुहैया कराकर नि:शुल्क हॉकी सिखाते चले आ रहे हैं। जिनके प्रयासों से शिवगढ़ में हॉकी खिलाड़ियों की फुलवारी तैयार हो रही हैं।
अभी हाल ही में मेरठ मण्डल के सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट में आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ मण्डल की तरफ से गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटे खिलाड़ियों और कोच को डीडीसी व उनके प्रतिनिधि केतार पासी, अनिल रावत आदि जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की थी। इस मौके पर कुल 12 खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अनुष्का,महेश सोनकर , छात्रा रिमझिम, मीना कुमारी, कोमल शुक्ला आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-किसान पर बरसाईं ताबड़तोड़ लाठियां, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
