हल्द्वानी: नेशनल फिनस्वीमिंग में हल्द्वानी को मिले नौ पदक
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच खिलाड़ियों ने नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप में नौ पदक हल्द्वानी के लिए जीते हैं। इस चौंपियनशिप का आयोजन अंडर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया की ओर से 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक श्रीनगर में किया गया था। कोच पूनम सिरौला, मैनेजर ललित सिरौला की अगुवाई में विहान सिरौला, शिवम धपोला, रूद्र जोशी, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच खिलाड़ियों ने नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप में नौ पदक हल्द्वानी के लिए जीते हैं। इस चौंपियनशिप का आयोजन अंडर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया की ओर से 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक श्रीनगर में किया गया था।
कोच पूनम सिरौला, मैनेजर ललित सिरौला की अगुवाई में विहान सिरौला, शिवम धपोला, रूद्र जोशी, श्रद्धा जोशी, नव्या सिरौला ने प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। टीम को 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।
