दशहरा मनाने नैनीताल पहुंचे सैलानी, नगर रहा गुलजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में दशहरे की छुट्टी मनाने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। शनिवार से ही नैनीताल में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं राम नवमी के दिन नगर सैलानियों से गुलजार दिखाई दिया। शहर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल रहे। यहां पहुंचे सैलानियों ने चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन, केव गार्डन, …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में दशहरे की छुट्टी मनाने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। शनिवार से ही नैनीताल में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं राम नवमी के दिन नगर सैलानियों से गुलजार दिखाई दिया। शहर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल रहे। यहां पहुंचे सैलानियों ने चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन, केव गार्डन, हिमालय दर्शन स्नोव्यू, खुर्पाताल, वाटरफाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा किया। नैनी झील में नौकायन करने वाले सैलानियों को लुत्फ उठाते देखा गया।

उधर, मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को दिन भर चटख धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पंवार ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। तिब्बती मार्केट, बड़ा बाजार और पंत पार्क में लगे फड़ों से सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। बंगाली पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

संबंधित समाचार