लखनऊ: दुर्गा पूजा का पंडाल गिरा, एक घायल, मौके पर पहुंचे डीएम
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में डीपीएस एल्डिको के सामने पार्क में दुर्गा पूजा का पंडाल गिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पंडाल के गिरने की सूचना मिलते ही ज़िलाधिलारी सूर्य पाल गंगवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। फ़िलहाल घायल व्यक्ति को अस्पताल ले …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में डीपीएस एल्डिको के सामने पार्क में दुर्गा पूजा का पंडाल गिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पंडाल के गिरने की सूचना मिलते ही ज़िलाधिलारी सूर्य पाल गंगवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। फ़िलहाल घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद डीएम ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनपद के सभी टेंट वालो की ट्रेनिंग कराई जायेगी।
ये भी पढ़ें-मेरठ: दिनदहाड़े व्यापारी को घायल कर चार लाख लूटे, जांच में जुटी पुलिस
