हरिद्वार: पौड़ी और उत्तरकाशी हादसे में मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख की राहत राशि
हरिद्वार, अमृत विचार। पौड़ी जिले में बीते रात बरातियों से भरी बस खाई में गिर गई। कल देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग …
हरिद्वार, अमृत विचार। पौड़ी जिले में बीते रात बरातियों से भरी बस खाई में गिर गई। कल देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जायेगी।
दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी कोटद्वार हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।
राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के अनुसार अब तक घटना स्थल से 20 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से 18 गंभीर घायल हैं और दो लोग सामान्य घायल हैं। वहीं 10 शव खाई से निकाले गए हैं।
रेस्क्यू किए गए घायलों का नाम पता :-
1- सैन सिंह पुत्र नामालूम, निवासी कोटद्वार, उम्र लगभग 45 वर्ष (कोटद्वार हॉस्पिटल में मौत)
2- अंजलि पुत्री धीरेन्द्र, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 17 वर्ष (कोटद्वार हॉस्पिटल से रेफर)
3- गौरव पुत्र तेजपाल, निवासी- अमोला, यमकेश्वर, उम्र लगभग 25 वर्ष
4- धनवीर पुत्र वीरेन्द्र, निवासी-उपरोक्त उम्र लगभग 18 वर्ष
5- धीरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी चांद द्वारिखाल, डाडामण्डी, उम्र लगभग 48 वर्ष
6. जयपाल पुत्र मोहन, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 43 वर्ष। 7- पंकज नारंग पुत्र राकेश, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 24 वर्ष
8- आकाश पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद, निवासी- उपरोक्त उम्र लगभग 15 वर्ष 10
9- सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 21 वर्ष
10- सादान पुत्र मुस्तकीम खान, निवासी बिजनौर उम्र लगभग 18 वर्ष
11- शिवानी पुत्री अनिल सिंह, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 04 वर्ष
12- आदित्य पुत्र धनवीर सिंह निवासी दुगड्डा कोटद्वार, उम्र लगभग 11 वर्ष
13- पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 30 वर्ष
14- पूनम पत्नी धनवीर निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 32 वर्ष
15- मोहित पुत्र काशीनाथ, निवासी-लागढांग, उम्र लगभग 40 वर्ष
16- मथुरा प्रसाद पुत्र चण्डीप्रसाद, निवासी-यूसाचौड, तहसील कोटद्वार, उम्र लगभग 51 वर्ष
17- निखिल पुत्र ममराज, निवासी-मण्डावली, बिजनौर, उम्र लगभग 15 वर्ष
18- आशा देवी पत्नी अशोक निवासी कलालघाटी, कोटद्वार आ लगभग 31 वर्ष
19-अनूप पुत्र जगदीश, निवासी-पैलढागी, यमकेश्वर, उम्र लगभग 20 वर्ष
20. विशाल पुत्र बाबू निवासी जालपुर नजीबाबाद बिजनौर 30प्र0
