नानकमत्ता: मिल से कर रहा था गेहूं चोरी, रंगेहाथ पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। फ्लोर मिल के चौकीदार, मुंशी व दो अन्य को गेहूं चोरी करते हुए रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया जय प्रकाश अग्रवाल निवासी सितारगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 3 अक्टूबर की रात फ्लोर मिल के मुंशी जीवन सिंह निवासी ध्यानपुर, चौकीदार प्रकाश …

नानकमत्ता, अमृत विचार। फ्लोर मिल के चौकीदार, मुंशी व दो अन्य को गेहूं चोरी करते हुए रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया जय प्रकाश अग्रवाल निवासी सितारगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 3 अक्टूबर की रात फ्लोर मिल के मुंशी जीवन सिंह निवासी ध्यानपुर, चौकीदार प्रकाश जोशी निवासी विडौरा मझोला, ट्रैक्टर ड्राइवर अरविंद सिंह और मुकेश रस्तोगी निवासी नानकमत्ता पचपेड़ा भट्टा स्थित फ्लोर मिल से गेहूं के कट्टे ट्रॉली में लोड कर रहे थे।

मिल के कर्मचारी सोनू और राहुल ने फोन कर मिल से चोरी होने की सूचना मिल मालिक को दी। ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं के 25 कट्टे भरकर निकल रहे थे। पुलिस ने चोरों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार