रुद्रपुर: अलग-अलग कंपनियों में दो श्रमिकों की अंगुली कटी, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दो अलग-अलग कंपनियों में बिना सेफ्टी गार्ड के मशीन पर काम कर रहे दो श्रमिकों की अंगुली मशीन की चपेट में आकर कट गई। श्रमिकों ने सुपरवाइजर व कंपनी प्रबंधन पर जबरदस्ती मशीन पर काम करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। सिडकुल चौकी में सौंपी तहरीर में ग्राम सुनौर, …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दो अलग-अलग कंपनियों में बिना सेफ्टी गार्ड के मशीन पर काम कर रहे दो श्रमिकों की अंगुली मशीन की चपेट में आकर कट गई। श्रमिकों ने सुपरवाइजर व कंपनी प्रबंधन पर जबरदस्ती मशीन पर काम करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।

सिडकुल चौकी में सौंपी तहरीर में ग्राम सुनौर, नवाबगंज, बरेली यूपी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 31 अगस्त 2022 को वह सिडकुल की एक कंपनी में रात्रि पॉली में काम कर रहा था। इस बीच 2.40 बजे काम करते हुए उसे नींद आने लगी। जिस पर उसने सुपरवाइजर सतेंद्र से कहा कि उसे नींद आ रही है उसे रेस्ट करना है।

सुपरवाइजर ने मशीन नहीं चलाने पर कंपनी से बाहर निकालने की धमकी दी और मशीन की सेफ्टी हटा दी। जिसे मशीन तेज गति से चलने लगी। इस दौरान बाया हाथ मशीन की चपेट में आ गया और उसकी तीन अंगुलियां कट गई। जिसके बाद वह तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इस दौरान कंपनी प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उसे देखने नहीं आया।

उधर ग्राम लखीमपुर खीरी, यूपी निवासी यशवंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्टूबर 2022 को सिडकुल की एक कंपनी में उसकी ड्यूटी सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक थी। कंपनी सुपरवाइजर लालता प्रसाद व कंपनी प्रबंधन के लोगों ने उसकी ड्यूटी समाप्त होने पर डबल कार्य करने को कहा और कार्य तेजी से करने के लिए मशीन का सेफ्टी गार्ड हटा दिया।

जिससे मशीन तेज चले। जिस पर पीड़ित ने आपत्ति जताई तो उसे कंपनी से बाहर निकालने की धमकी दी गई और जबरदस्ती मशीन पर कार्य कराया गया। इस दौरान उसके दाये हाथ का अंगूठा मशीन की चपेट में आकर कट गया।

संबंधित समाचार