खटीमा: व्यापार मंडल के चुनाव में मनोहर अध्यक्ष और देवेंद्र महामंत्री बने
खटीमा, अमृत विचार। व्यापार मंडल देवरी चुनाव में मनोहर सिंह पोखरिया “मन्नू” लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं देवेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री चुने गए और मनोज कर्नाटक निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। जीत के बाद व्यापारियों ने विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। देवरी के व्यापार मंडल चुनाव के लिए पंचायतघर में चुनाव …
खटीमा, अमृत विचार। व्यापार मंडल देवरी चुनाव में मनोहर सिंह पोखरिया “मन्नू” लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं देवेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री चुने गए और मनोज कर्नाटक निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। जीत के बाद व्यापारियों ने विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया।
देवरी के व्यापार मंडल चुनाव के लिए पंचायतघर में चुनाव अधिकारी दयाकिशन सिंह राणा, बीएस कोटिया सहित चुनाव के लिए गठित टीम की देखरेख में बुधवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक 212 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई जो करीब एक घंटे चली। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी दयाकिशन सिंह राणा ने परिणामों की घोषणा की।
अध्यक्ष पद पर मनोहर सिंह पोखरिया (113) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रयाग सिंह कन्याल (58) को 55 मतों से हराकर जीत हासिल की। जबकि कुंदन सिंह मुंडेला को 39 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद पर देवेंद्र सिंह बिष्ट (125) ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप चुफाल (85) को 40 मतों से हराया जबकि मनोज कर्नाटक कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अंत में चुनाव अधिकारी द्वारा विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। ठीट की घोषणा के बाद व्यापारियों ने विजेताओं को बधाई दी और खुशी का इजहार किया।
