मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, खाई में डूबने से पांच युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बारिश के पानी से भरी खाई में पांच युवकों की डूबने से मौत हो गयी। इसकी पुलिस ने जानकारी दी। ये भी पढ़ें:-नृत्यांगना डोना अस्पताल में भर्ती, पत्नी को देखने पहुंचें BCCI अध्यक्ष गांगुली पुलिस ने बताया कि …

जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बारिश के पानी से भरी खाई में पांच युवकों की डूबने से मौत हो गयी। इसकी पुलिस ने जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:-नृत्यांगना डोना अस्पताल में भर्ती, पत्नी को देखने पहुंचें BCCI अध्यक्ष गांगुली

पुलिस ने बताया कि घटना नसीराबाद सदर थाने के नांदला गांव में उस समय हुई जब पांचों युवक बारिश के पानी से भरी खाई में मूर्ति विसर्जन के लिये गये थे। थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि पांचों युवक मूर्ति विसर्जित करने के दौरान खाई की गहराई कम सोच कर खाई में नीचे उतर गये लेकिन खाई गहरी होने के कारण सभी युवक उसमें डूब गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गजेन्द्र रैगर (28), राहुल रैगर (20), लकी बैरवा (21), राहुल मेघवाल (24) और पवन रैगर (35) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये पास के अस्पताल की शव गृह में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें:-उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका!, शिंदे गुट में पांच विधायक, दो सांसद होंगे शामिल

संबंधित समाचार