हल्द्वानी: कथित पत्रकारों पर बैंक्वेट हॉल मालिक ने कराया केस
हल्द्वानी, अमृत विचार। न्यूज पोर्टल के कथित पत्रकारों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एक बैंक्वेट हॉल मालिक ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ निवासी विपिन पांडे पुत्र मथुरा दत्त ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह कठघरिया स्थित बैंक्वेट हॉल के मालिक हैं और नवाबी रोड में उनका ऑफिस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। न्यूज पोर्टल के कथित पत्रकारों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एक बैंक्वेट हॉल मालिक ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ निवासी विपिन पांडे पुत्र मथुरा दत्त ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह कठघरिया स्थित बैंक्वेट हॉल के मालिक हैं और नवाबी रोड में उनका ऑफिस है। उनका कहना है कि वह बैंक्वेट हॉल का किचेन और हट तोड़ कर दुकानें बनवा रहे थे।
29 सितंबर को प्रशांत क्षेत्रिय व ललित मोहन नेगी ने कहाकि निर्माण कार्य पर पहले ही चालान हो चुका है और अगर वह 20 हजार रुपये दें तो मामला निपटा देंगे। मना करने पर उक्त लोगों ने उनके खिलाफ प्राधिकरण में शिकायत की और सोशल मीडिया व मीडिया पोर्टल पर उन्हें बदनाम किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
